HOMEMADHYAPRADESH

MP में मंत्रियों सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी के काम की होगी समीक्षा, नए साल के लिए मिलेंगे लक्ष्य

MP में मंत्रियों सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी के काम की होगी समीक्षा, नए साल के लिए मिलेंगे लक्ष्य

MP शिवराज सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा सोमवार को भाजपा संगठन करेगा। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्रियों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

इसमें दौरान वे मंत्रियों से विभागीय कामकाज में गति लाने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने संबंधी दिशा-निर्देशों की पूर्ति की जानकारी लेंगे। साथ ही नए साल के लिए लक्ष्य भी तय किए जाएंगे। मालूम हो कि पिछले माह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें पार्टी की अपेक्षाओं के बारे में बताया था। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में बूथ विस्तार के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, पार्टी मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।

मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। सबको क्षेत्र आवंटित होंगे और इन्हें प्रतिमाह संबंधित क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तर पर संगठन विस्तार का काम करना होगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, पिछले माह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने विभिन्न् मोर्चा पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इसमें संगठन की अपेक्षाएं बताई थीं।

साथ ही मंत्रियों से यह भी पूछा था कि आपकी संगठन से क्या अपेक्षा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ताओं को करना है। बैठक में मंत्रियों के कामकाज को लेकर अलग से चर्चा भी होगी और उन्हें नए वर्ष के लिए लक्ष्य भी दिए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button