HOMEMADHYAPRADESH

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया सवाल, कमल नाथ के पास कहां से आई हनीट्रैप की सीडी

वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने इंडिया कोविड शब्द का इस्तेमाल कर देश को बदनाम करने की साजिश रची है

इंदौर। मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने सवाल किया है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ के पास हनीट्रैप की सीडी कहां से आई, पहले यह सार्वजनिक करें। वे उमंग सिंगार को बचाने के लिए सीडी के जरिए ब्लैकमेल कर रहे है। तत्कालीन एसआईटी के अफसरों की भी जांच होना चाहिए, क्या उन्होंने नाथ की सीडी दी थी।

 

उन्‍होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ ने इंडिया कोविड शब्द का इस्तेमाल कर देश को बदनाम करने की साजिश रची है। हनी ट्रैप की पेनड्राइव को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले पद की गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन कमलनाथ ने किया। उन्‍होंने सीडी का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप और कहा कि कमलनाथ हनी ट्रैप कांड के सबूतों से छेड़छाड़ कर चुके हैं।
शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के म्यूटेंट को इंडिया वेरिएंट बोलकर कमल नाथ ने देश के साथ अपराध किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर जुबानी हमला बोला। शर्मा ने कहा कि कमल नाथ के बयान से देश के विरोध में काम करने वाली ताकतों को बल मिल रहा है। वे देश और प्रदेश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। सबको पता है वायरस चीन से आया है लेकिन कमल नाथ को चायना वायरस बोलने में कष्ट होता है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कमल नाथ झूठ बोलकर डर फैला रहे हैं। शर्मा ने कहा कि नाथ अपने विधायक साथी को बचाने के लिए नाथ हनी ट्रेप की सीडी से ब्लैकमेल कर रहे हैं।
भाजपा के स्थानीय कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति लेते हुए कहा कि क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी में सभी दलों का प्रतिनिधित्व देने का विचार हमारा ही था। लेकिन कांग्रेस के साथी सिर्फ सिर्फ कमियां निकालने में ही लगे हैं। कांग्रेस को बताया चाहिए कि उनके लोगों ने महामारी मेें समाज के लिए क्या योगदान दिया। मैं कमल नाथ जी से पूछना चाहता हूं कि आप मुख्यमंत्री थे तो जनवरी-फरवरी में आपने कोविड से निपटने की क्या तैयारी की। आप तो सिर्फ आईफा अवार्ड करवाने में लगे थे। इससे पहले भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के नेताओं की बैठक ली। बूथ स्तर पर कोरोना रोकने के लिए काम करने और प्रभावितों के सेवा कार्य करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
सरला मिश्रा हत्याकांड याद दिलाया

वीडी शर्मा ने कहा कि नाथ को जवाब देना चाहिए कि उनके पास हनी ट्रेप की सीडी आई कहां से। यदि उन्हें मुख्यमंत्री रहते सीडी मिली थी तो उन्होंने अपने पद और गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र सब जानते हैं। वे अपने विधायक उमंग सिंघार को बचाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। शर्मा यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह के मुख्यमंत्री काल में सरला मिश्रा हत्याकांड हुआ था। आज तक उसके सबूत नहीं मिले। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। शर्मा ने मांग की कि हनी ट्रेप की सीडी कमल नाथ के पास है तो जांच होना चाहिए वह आई कहां से। उमंग सिंघार के मामले में गृहमंत्री भी कह चुके हैं कि साक्ष्यों के आधार पर जांच होगी।

 

 

शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के म्यूटेंट को इंडिया वेरिएंट बोलकर कमल नाथ ने देश के साथ अपराध किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर जुबानी हमला बोला। शर्मा ने कहा कि कमल नाथ के बयान से देश के विरोध में काम करने वाली ताकतों को बल मिल रहा है। वे देश और प्रदेश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। सबको पता है वायरस चीन से आया है लेकिन कमल नाथ को चायना वायरस बोलने में कष्ट होता है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कमल नाथ झूठ बोलकर डर फैला रहे हैं। शर्मा ने कहा कि नाथ अपने विधायक साथी को बचाने के लिए नाथ हनी ट्रेप की सीडी से ब्लैकमेल कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button