HOMEMADHYAPRADESH

Katni Nadi Hadasa दिवाली से पहले बुझ गए 5 घरों के चिराग

Katni Nadi Hadasa दिवाली से पहले बुझ गए 5 घरों के चिराग

Katni Nadi Hadasa कटनी के देवराखुर्द में आज मातम पसरा है। जहां कल तक गांव वाले उत्साहित दीपावली पर दीप रोशन करने के लिए जुटे थे वहां आज 5 घरों के चिराग बुझ गए। जरा सी नासमझी इन बच्चों को इतनी भारी पड़ेगी किसी ने नहीं सोचा होगा।

जिस जन्मदिन की खुशी मनाने ये बच्चे नदी किनारे पिकनिक मना रहे थे क्या पता था कि उसी नदी में मौत इनका रास्ता निहार रही है। कटनी ही नहीं पूरे प्रदेश के दिल को झकझोर कर रखने वाली यह घटना कटनी के एनकेजे थाने के अंतर्गत आने वाले देवराखुर्द में 5 बच्चों को मौत के साथ कई सवाल छोड़ गई।

आज सभी पांचों बच्चों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए। जिसने भी इन्हें देखा उसका ह्रदय द्रवित हो उठा। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन आदि यहां दुखी परिजनों को सांत्वना देते रहे।

सरकारी मदद की घोषणा के साथ विधायक ने भी सभी को आर्थिक मदद का एलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना पर गहन दुख व्यक्त किया। 4 लाख रुपये सरकार हर पीड़ित परिवार को देगी विधायक की ओर से 10 हजार तथा सम्बल योजना से 5 हजार की राशि देने की घोषणा की गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button