HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Dhanteras 2022 धनतेरस के दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं

Dhanteras 2022 धनतेरस के दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस का काफी महत्व होता है। वैसे तो अधिकांश लोग इसे खरीदारी का पर्व ही मानते हैं। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से भी सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी और धन्वंतरि की पूजा होती है। इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं कुछ उपाय ऐसे हैं जिन्हें अगर धनतेरस के दिन कर लिया जाए तो हमेशा घर धन-धान्य से भरा रहता है और जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

धनतेरस पर अगर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो बाजार से नई झाड़ू खरीदकर लाएं। धनतेरस पर नई झाड़ू घर पर लाना समृद्धि दायक माना जाता है। झाड़ू से साफ-सफाई होती है वहीं मां को स्वच्छ घर पर निवास करना पसंद है।

– मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन पूजा के बाद रात को केसर या हल्दी से रंगे हुए 21 चावल के साबुत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की किल्लत कभी नहीं होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन घर पर तिजोरी या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना चाहिए। हालांकि इस दौरान एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि फोटो में मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुई हों और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों।

– धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के श्री यंत्र को स्थापित करना चाहिए। इसकी दिवाली तक पूजा करें फिर घर या ऑफिस में उत्तर दिशा की तरफ रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

धनतेरस पर खरीदारी करते समय 11 गोमती चक्र भी ले आएं। घर में लाने के बाद इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें। इसके बाद लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। साथ ही धन की कभी कमी नहीं होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

Show More

Related Articles

Back to top button