HOMEMADHYAPRADESH

MP Rain कटनी में भी स्कूलों में छुट्टी, भोजपुर में नदी में फंसे 7 लोग, मछली पकड़ते समय अचानक आई बाढ़

भोजपुर में नदी में फंसे 7 लोग, मछली पकड़ते समय अचानक आई बाढ़

MP Rain मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बीच भोजपुर में नदी में फंसे 7 लोग यह लोग मछली पकड़ते समय अचानक आई बाढ़ में फंस गए रेस्क्यू जारी है। इस बीच कटनी में भी स्कूलों में 22 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

katni rain

भोपाल के करीब भोजपुर में नदी में आई अचानक बाढ़ में 7 लोग फंस गए। एसपी रायसेन विकास कुमार सहवाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे भोजपुर में नदी के कर्रा घाट पर पत्थर की चट्‌टान पर बैठकर सात लोग मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सातों लोग फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद सातों को सकुशल नदी से निकाल लिया गया।

राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, छिंदवाड़ा और रायसेन समेत प्रदेश के कई हिस्से में तेज बारिश हो रही है। भोपाल में सुबह पौने 6 बजे से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। शाम करीब 7 बजे जमकर बारिश हुई। इधर, भोपाल में प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। भोपाल में मानसून की इस सीजन में अब तक 55 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबलपुर, उमरिया , मंडला और डिंडौरी में भी सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

जबलपुर में रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सबसे ज्यादा 4.8 इंच बारिश हुई है। वहीं, गुना में 3.1 और भोपाल में 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम जिले में शनिवार रात से बारिश जारी है। शहर में भी रात 1 से बजे झमाझम बारिश जारी है। जलस्तर बढ़ने पर तवा डैम के 5 गेट खोलने पड़े। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर 949 फीट से ज्यादा हो गया है। बरगी के 17 गेट खोले गए।

तवा डैम के गेट खोले
नर्मदापुरम में तवा के कैचमेंट एरिया पचमढ़ी और बैतूल में बारिश के चलते तवा डैम के गेट खोलने पड़े। शनिवार रात 11 बजे से डैम के 3 गेट 3 फीट तक खोले गए थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 5 कर दी गई है। सभी पांच गेटों को 7-7 फीट तक खोला गया है। डैम के गेटों से 57,500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वर्तमान में डैम का जलस्तर 1162.10 फीट है। इसके साथ ही बरगी डैम के 11 गेट आधा मीटर तक खुले हैं, जिससे 15,736 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

उमरिया में गिर गया छह इंच पानी, सीधी-गुना में भी झमाझम
मध्यप्रदेश में जारी बारिश से कई शहर तरबतर हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर उमरिया में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां पर 142 MM यानी करीब छह इंच बारिश हो गई। सीधी में चार इंच और गुना में तीन इंच के करीब बारिश हुई। नरसिंहपुर, पचमढ़ी, नौगांव, रीवा, सिवनी में दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मंडला, सागर, बैतूल, रायसेन, जबलपुर और भोपाल में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। कटनी दमोह, सतना, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, शिवपुरी, धार और उज्जैन में भी बारिश का दौर जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button