HOMEराष्ट्रीय

रंधावा का नाम कटा, अब चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए सीएम, कल 11 बजे करेंगे शपथ ग्रहण

रंधावा का नाम कटा, अब चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए सीएम, कल 11 बजे करेंगे शपथ ग्रहण

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी दी गई है। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को निर्विरोध विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री पद के लिए चन्नी के नाम पर मोहर लग जाने के बाद वे कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन गये और विधायकों का समर्थन-पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उन्हें सोमवार 11 बजे शपथ-ग्रहण का समय दिया है।

पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम की चर्चा जोरों पर थी। उनके बदले चरणजीत सिंह को सीएम बनाने जाने पर सुखजिंदर सिंह ने खुशी जताई और कहा कि वो मेरे छोटे भाई की तरह हैं

Show More

Related Articles

Back to top button