HOMEKATNIMADHYAPRADESH

VIDEO सांसद तथा BJP प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा दिवंगतों के शव एम्बुलेंस तक पहुंचाते नजर आए, वायुसेना के विमान से लाया गया मृतकों को खजुराहो

बस हादसे के दिवंगतों के शवों को वायुसेना के विमान से लाया गया खजुराहो, सांसद VD शर्मा भी आये साथ

uttarakhand bus accident उत्तराखंड बस दुर्घटना में मृतकों के शव खजुराहो पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा घटना के तुरन्त बाद उत्तराखंड पहुंचे तथा राहत और बचाव के साथ शवों को पन्ना लाने की कोशिश शुरू कीं। जिसके बाद भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा खजुराहो पहुंचाए गए। यहां वीडी शर्मा स्वयं शवों को एम्बुलेंस तक पहुंचाते नजर आए जो नजारा काफी गमगीन था।

अब ये शव संबंधित मृतक के गांव पहुंचाए जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा इसी विमान से शवों के साथ लेकर खजुराहो आए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सुबह ही देहरादून पहुंच गए थे।। वे शवों के साथ ही वापस खजुराहो आए। उनके साथ मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी हैं। प्रशासन द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पर पहले से तैनात 19 शव वाहन और एंबुलेंस से इन शवों को संबंधित गांव में सीधे रवाना किए जा रहे हैं।

बस में ड्राइवर और क्लीनर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे मृतकों में राजकुमार (38), राजकुंवर (58, महिला), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54, महिला), बद्रीप्रसाद (63), करन सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61, महिला), मोतीलाल (62), बलदेव (77, महिला), कुसुम बाई (77, महिला), अनिल कुमारी (50, महिला), कारसन बिहारी (69), प्रभा (63, महिला), शकुंतला (60, महिला), पार्वती (62, महिला), शीला बाई (61, महिला), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57, महिला), कंछेदीलाल (62), राजाभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57, महिला), वृंदावन (61), कमला (59, महिला), रामसखी (63, महिला), गीताबाई (55, महिला)।

Show More

Related Articles

Back to top button