News24you

News you are looking for

Divorce Festival In Bhopal: भोपाल में होगा देश का पहला तलाक उत्सव, शादी के समान ही अलग-अलग रस्में होंगी

Divorce Festival In Bhopal: भोपाल में होगा देश का पहला तलाक उत्सव, शादी के समान ही अलग-अलग रस्में होंगी

Divorce Festival In Bhopal भोपाल में एक अलग ही आयोजन होने जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि देश का पहला तलाक उत्सव है। इसमें डायवोर्स डिक्री प्राप्त करने वाले 18 पुरुष और उनके परिजन शामिल होंगे।

भोपाल की भाई वेलफेयर सोसायटी 18 सितंबर को तलाक उत्सव का आयोजन कर रही है। 5 से 10 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिले तलाक की खुशी मनाने के लिए कार्ड छपवाकर मेहमानों को बुलाया जा रहा है। इसका कार्ड वायरल हो गया है। भाई वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जकी अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पुरानी जिंदगी से बाहर निकालकर नई जिंदगी में आगे बढ़ाना है। पुरुष अपनी शादी में 2 हजार लोगों को बुलाता है। इसके बाद तलाक उसको गहरा सदमा दे जाता है। उन्होंने बताया कि पुरुषों पर घरेलू हिंसा, भरण पोषण, दहेज प्रताड़ना जैसे झूठे केस लगा दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में 100 में से 2 प्रतिशत में ही सजा हो पाती है, क्योंकि झूठे मामले कोर्ट में टिक नहीं पाते हैं। ये लोग कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद टूट जाते हैं। ऐसे लोग मानसिक प्रताड़ना से गुजरते हैं। उनको इससे बाहर निकालना जरूरी है।

Divorce Festival In Bhopal: भोपाल में होगा देश का पहला तलाक उत्सव, शादी के समान ही अलग-अलग रस्में होंगी

यह होगा सेरेमनी में खास

तलाक उत्सव में शादी के समान ही अलग-अलग रस्में होंगी। इसमें जेंट्स संगीत, जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, मानव सम्मान में कार्य करने के लिए 7 कदम और 7 प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विवाह विच्छेद की डिक्री वितरण की जाएगी। यहां खाने मे मीठे के साथ दाल-बाफले समेत अन्य व्यजंन रहेगा। कार्यक्रम में 200 लोग शामिल होंगे।

 

प्रदेश में 9 हजार सदस्य

जकी अहमद ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोसायटी के 9 हजार सदस्य हैं। जो कोर्ट में तलाक के केस का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी मानसिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से तलाक की लड़ाई लड़ते हुए टूट चुके लोगों के साथ खड़ी रहती है। इस तरह के मामले में लंबी लड़ाई के बाद बड़ी राशि देकर छुटकारा मिलता है।