KATNIMADHYAPRADESH

सांसद की मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 जनवरी को होगा कटनी कलेक्ट्रेट का घेराव

सांसद की मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 जनवरी को होगा कटनी कलेक्ट्रेट का घेराव


कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक कार्यो के अलावा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जिला स्तर से लेकर 18 मंडलों के एक एक बूथों पर पत्रक के माध्यम से जनजागरण, मिसकॉल, हस्ताक्षर अभियान, प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से जनजागरण तेज करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया।

सांसद की मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 जनवरी को होगा कटनी कलेक्ट्रेट का घेराव

जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने जानकारी दी कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर दिनाँक 24 जनवरी शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मप्र की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।

इनकी रही मौजूदगी

 बैठक में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, जिलाअध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी,जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग,उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया,अर्पित पौद्दार,जिलामंत्री सुनील उपाध्याय,सपना सरावगी,पूजादेवी सिंह,कैमोर नगरपरिषद के पूर्वअध्यक्ष गणेश राव,युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी,पूर्व महापौर रूकमणी बर्मन, अश्विनी जोधवानी, सचिन तिवारी,वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी संतोष जायसवाल ,ललित जायसवाल,शिल्पी सोनी ,शमीम बानो ,अभिषेक ताम्रकार,भाजपा मण्डल अध्यक्षगण अंकुर ग्रोवर, सुनील गुप्ता,रविशंकर पांडे,प्रशांत राय,रामजस तिवारी,संदीप दुबे,नितिन पाण्डे,कमलकुमार सेन,गोविंद प्रताप सिंह, केशव यादव, प्रमोद शुक्ला, राजेश तिवारी, निरंजन श्रीवास्तव, यज्ञदत्त मिश्रा,मयंक गुप्ता, कमलकांत राठौर, मुसाफिर गुप्ता, विजय गुप्ता, धीरज चौबे,रजनी केवट, कल्लुबाई कोल,पार्थ दुबे, शिवम पाण्डे,विष्णु केवट,दीपक सिंह बैस,राजकुमार पटेल,संदीप सोनी,दीपक बर्मन,अवकाश जायसवाल,भरत पटेल आदि की उपस्थिति रही। बैठक संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ललित जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन मंत्री सपना सरावगी ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button