Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather Fog इन जिलों में बारिश की संभावना, ठंड की भी होगी वापसी, देखें कटनी में कोहरे की तश्वीर

MP Weather Fog मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात राजधानी भोपाल समेत कई जिले बारिश से तरबतर हो गए। कल भोपाल, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, छतरपुर और देवास जिले में झमाझम बारिश हुई। जिससे इन सभी जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा।

Fog in katni
कटनी में आज सुबह कोहरे के नजारा

बारिश की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, सागर, दमोह, कटनी, सतना, टीकमगढ़ और बैतूल में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं कल हुई बारिश में विदिशा और रायसेन जिले में भी बारिश और कहीं कहीं ओले भी गिरे थे। देवास, गुना, मुरैना में भी पानी गिरा, वहीं सागर, खुरई, बीना में मावठा गिरा। बारिश के आसार से कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

Fog in katni
कटनी में आज सुबह कोहरे के नजारा

ठंड की भी होगी वापसी

मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है, जिससे राजस्थान और मध्यप्रदेश होती हुई विदर्भ तक एक ट्रफलाइन गुजरी है। इसी ट्रफलाइन की वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी बन रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में बारिश होने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी, जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

Fog in katni
कटनी में आज सुबह कोहरे के नजारा

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp