HOMEज्ञानराष्ट्रीय

Holidays in October 2022 अक्टूबर में सिर्फ स्कूल,ऑफिस ही नहीं बैंक भी बन्द रहेंगे इतने दिन

Holidays in October 2022 अक्टूबर में सिर्फ स्कूल,ऑफिस ही नहीं बैंक भी बन्द रहेंगे इतने दिन

Holidays in October 2022 अक्टूबर 2022 में का महीना एक दिन बाद आ जायेगा। यह माह त्यौहारी मास कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं भारत का प्रमुख त्यौहार दशहरा दिवाली इसी माह में पड़ रहे ऐसे में स्कूलों में लंबी छुट्टी घोषित हो चुकी है लेकिन सिर्फ स्कूल आफिस ही नहीं अक्टूबर में बैंकों में भी लम्बी छुट्टी रहेगी।

देश भर में अलग अलग राज्यों में बैंक करीब 21 दिन बंद (Bank Holidays in October 2022) रहने वाले हैं. इनमें महीने के दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, दुर्गा अष्टमी, नवमी, दशहरा, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी, दिवाली, भाईदूज, छठ पूजा जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि अक्टूबर माह में देश में हर जगह बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है. माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं. इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

इतना ही नहीं अक्टूबर 2022 में देश में कई जगहों पर बैंक कुछ दिन लगातार बंद रहने वाले हैं, जैसे कि दिवाली के आसपास. इसलिए बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करके समय से अपने बैंक से जुड़े काम खत्म कर लें.

बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर: बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग (सिक्किम में बैंक बंद)

2 अक्टूबर: रविवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/महा अष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद)

4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा/विजय दशमी/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

5 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव (इंफाल को छोड़कर हर जगह बैंक बंद)

6 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (गंगटोक जोन में बैंक बंद)

7 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (गंगटोक जोन में बैंक बंद)

8 अक्टूबर: माह का दूसरा शनिवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

9 अक्टूबर: रविवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

13 अक्टूबर: करवा चौथ (शिमला जोन में बैंक बंद)

14 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद)

16 अक्टूबर: रविवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

18 अक्टूबर: कटि बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)

22 अक्टूबर: माह का चौथा शनिवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

23 अक्टूबर: रविवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

24 अक्टूबर: काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल को छोड़ पूरे देश में बैंक बंद)

25 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद)

26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली बलि प्रतिपदा/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद)

27 अक्टूबर: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कौबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद)

30 अक्टूबर: रविवार (पूरे भारत में बैंक बंद)

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/सूर्य पष्टी डाला छठ/छठ पूजा (रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद)

Show More

Related Articles

Back to top button