News24you

News you are looking for

Ankita Bhandari Case साढ़े 8 घंटे बाद माने प्रदर्शनकारी, परिवार से बातचीत के बाद अलकनंदा के घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Ankita Bhandari Case साढ़े 8 घंटे बाद माने प्रदर्शनकारी, परिवार से बातचीत के बाद अलकनंदा के घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Ankita Bhandari Case उत्तराखंड के श्रीनगर में साढ़े 8 घंटे चले प्रदर्शन के बाद रविवार को अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहले परिवार ने डिटेल्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सावर्जनिक करने की मांग कर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। बाद में प्रशासन के समझाने पर परिवार राजी हो गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पिता को आश्वासन दिया कि पुलिस इस केस की अच्छे से तफ्तीश करेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपियों को फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग इसके लिए तैयार नहीं थे।

सुबह 9 बजे से लोग हाथ में अंकिता की फोटो लेकर ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। शव को मॉर्चुरी से श्मशान ले जाते वक्त भी प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस रोकने की कोशिश की। एक महिला एंबुलेंस के सामने लेट गई। उसे पुलिस ने हटाया। बाद में अंकिता के पिता ने मॉर्चुरी के बाहर जमा लोगों से भावुक अपील की, जिसके बाद भीड़ छंटने लगी। अंतिम संस्कार अलकनंदा नदी किनारे NIT घाट पर किया गया।