News24you

News you are looking for

Dead Body In Mahanadi River महानदी में मिला शव विजयराघवगढ़ निवासी महिला का था, जांच में जुटी पुलिस

deth body

Dead Body In Mahanadi River कटनी के पास महा नदी में आज एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहले तो यह महिला अज्ञात थी बाद में इसकी शिनाख्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुटेश्वर के पास महानदी में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की पहचान विजयराघवगढ़ निवासी खुशबू पति धीरज नामदेव (23) के रुप में की गई है।

बताया गया कि महिला का सुसराल विजयराघगढ़ क्षेत्र का है, जबकि महिला का मायका बरही थाना क्षेत्र के जगुआ गांव का है।

फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई, महिला नदी में कैसे पहुंची, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाने में महिला के परिजनों ने लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।