News24you

News you are looking for

सीलिंग के बाद फिर कैसे शुरू हुआ दिव्यांचल गार्डन का संचालन,नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, सील किए गए मैरिज गार्डन में बड़े स्तर पर हुआ गरबा महोत्सव

सीलिंग के बाद फिर कैसे शुरू हुआ दिव्यांचल गार्डन का संचालन,नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, सील किए गए मैरिज गार्डन में बड़े स्तर पर हुआ गरबा महोत्सव

तपन निषाद/कटनी- शहर में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे मैरिज गार्डनों के खिलाफ कुछ दिनों पूर्व नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मैरिज गार्डनों को सील किया गया था। इस कार्रवाई में जबलपुर रोड स्थित दिव्यांचल गार्डन भी शामिल था, जिसे नगर निगम के राजस्व एवं अतिक्रमण विभाग ने सील किया था। लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद ही इस गार्डन का दोबारा संचालन शुरू होने से नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन के चलते मैरिज गार्डनों पर कार्रवाई की थी। ऐसे में सील किए गए दिव्यांचल गार्डन में दोबारा गतिविधियां शुरू होने और हाल ही में बड़े स्तर पर गरबा महोत्सव का आयोजन होने से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर गार्डन का संचालन किन परिस्थितियों में शुरू हुआ।
क्या गार्डन प्रबंधन ने नियमों की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और संचालन की अनुमति प्राप्त कर ली है, या फिर बिना अनुमति ही गतिविधियां संचालित की जा रही हैं? इन सवालों का जवाब नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को देना चाहिए।
अब देखना यह है कि नगर निगम इस मामले में क्या रुख अपनाता है और सीलिंग के बाद गार्डन का संचालन शुरू होने के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट करता है। शहरवासियों की निगाहें अब निगम प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।