Al Zawahiri Killed: ड्रोन से दागी दो R9X हैलफायर नहीं हुआ कोई विस्फोट और अलकायदा का चीफ अल जवाहिरी ढेर
Al-Zawahiri Killed: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमेरिका ने अलकायका सरगना और आतंकियों के सबसे बड़े आका अल-जवाहिरी (Al-Zawahiri) को मार गिराया है।
अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल स्थित अपने घर की बालकनी में खड़े Al-Zawahiri पर ड्रोन से हमला किया और मार गिराया। हमले में किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है। घर को कुछ नुकसान पहुंचा है। हमले के वक्त Al-Zawahiri के परिवार भी घर में मौजूद था। ओसामा बिन लादेन के खात्मे के लिए अमेरिकी कमांडो को पाकिस्तान की जमीं पर उतरना पड़ा था, लेकिन Al-Zawahiri के मामले में अलग रणनीति पर काम किया गया। ड्रोन से दो मिसाइलें दागी गईं और अलकायदा सरगना का काम तमाम कर दिया गया।
ड्रोन से दागी दो R9X हैलफायर, नहीं हुई कोई विस्फोट और अल जवाहिरी ढेर
अमेरिका खुफिया एजेंसियां करीब दो महीने से अल जवाहिरी पर हमला की योजना बना रही थी। काबुल के जिस घर में वह रहता था, वहां से कभी बाहर नहीं निकलता था। इस कारण उस पर कोई भी एक्शन बहुत मुश्किल था। 31 जुलाई को वह कुछ पलों के लिए बालकनी में आया और अमेरिकी सेना ने दो R9X हैलफायर से हमला कर दिया। R9X हैलफायर मिसाइल अत्यधिक सटीकता के साथ लक्ष्य को मारने के लिए विस्फोटकों के बजाय विस्तारित ब्लेड का उपयोग करती है। यानी इस मिसाइल अटैक में किसी विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया।
https://twitter.com/NixinWolf/status/1554287768825733120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554287768825733120%7Ctwgr%5E7cba251b1ee20ff8d0811a6e6db9ddf164d4ae94%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fworld-al-zawahiri-killed-al-qaeda-leader-was-standing-in-the-balcony-at-kabul-house-america-shot-down-with-a-drone-see-photos-7714211

