HOMEMADHYAPRADESH

Accident In Seoni : जबलपुर- नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा CCTV में कैद, पांच वर्षीय बालिका समेत दो अन्‍य लोग घायल

Accident In Seoni : जबलपुर- नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा सीसीटीवी में कैद, पांच वर्षीय बालिका समेत दो अन्‍य लोग घायल

Accident In Seoni बीती रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। यह CCTV में कैद हो गया। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर घटनास्‍थल पर दो अन्‍य लोग घायल हो गए। ट्रक वाहन क्रमांक (MH 26 BE 4817) सिवनी से नागपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर के पास बाइक में सवार एक अन्य दंपती व पांच वर्षीय बालिका को चपेट में लेते हुए सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग दंपती को रौंदता हुआ आगे निकल गया। दिल दहला देने वाली पूरी वारदात हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

भीषण सड़क हादसे में पैदल सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला मैनाबाई बंशकार (70) इंदिरा आवास कालोनी कुरई निवासी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति ढब्बू बंशकार (72) गंभीर रूप से घायल है। हादसे में बाइक में पति व पांच साल की मासूम बच्ची के साथ सवार महिला चांदनी जायसवाल (30) बाजार चौक कुरई निवासी की मौके पर मौत हो गई है। बेटी नव्या (5) गंभीर रूप से घायल है। जबकि पति राहुल जायसवाल (32) को मामूली चोटें आई है। दोनों गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button