Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Live Shootout Video उमेश पाल हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज देख कर हैरान रह जाएंगे आप

Live Shootout Video प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की चर्चा नया सिर्फ यूपी बल्कि समूचे देश में हो रही है। प्रयागराज में दहशत का माहौल है। अब से 18 साल पहले सपा सरकार में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या हुई थी तब भी प्रयागराज में कुछ ऐसा ही माहौल था। उमेश पाल, राजूपाल हत्याकांड के गवाह थे। हत्याकांड का आरोप पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके परिजनों, कारीबियों पर है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

उमेश पाल हत्याकांड में सीसीटीवी सामने आने के बाद गुड्डू मुस्लिम की जबरदस्त चर्चा है। उसका नाम ट्विटर पर लगातार ट्रेंडिंग में है। सोशल मीडिया पर हत्याकांड से जुड़े तमाम हैशटैग के साथ गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया जा रहा है। उसे अतीक का करीबी बताया जा रहा है। हत्याकांड मामले में यूपी एसटीएफ ने कुछ लोगों को उठाया है हालांकि उसमें कौन-कौन है या फिर शूटआउट में गुड्डू मुस्लिम समेत कौन-कौन शामिल था, चीजें आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

जहां तक बात गुड्डू मुस्लिम की है उसे मुख्य शूटर बताया जा रहा है। उमेश पाल मामले में दर्ज एफआईआर में भी उसका नाम प्रमुखता से शामिल है। गुड्डू मुस्लिम के साथ कुछ और लोग मामले में शामिल रहे। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब गुड्डू मुस्लिम को किसी अपराध के लिए इस्तेमाल नया किया गया हो। इससे पहले भी वह कथित रूप से कई वारदातों को अंजाम डे चुका है। गुड्डू मुस्लिम पर तमाम मामले पहले से ही दर्ज हैं।

कौन है गुड्डू मुस्लिम 

गुड्डू मुस्लिम को अतीक अहमद का दाहिना हाथ कहा जाता है। गोरखपुर पुलिस ने अब से लगभग 15 साल पहले गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार किया था तब अतीक अहमद ने ही उसकी जमानत कराई थी। गुड्डू मुस्लिम के अतीक अहमद से ही नहीं बल्कि कई माफियाओं से संबंध बताए जाते हैं। गुड्डू मुस्लिम के तार यूपी ही नहीं बल्कि बिहार के माफियाओं से भी जुड़े हैं।

बम बनाने में माहिर गुड्डू मुस्लिम का ऐसा रहा है इतिहास

पुलिस के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है। प्रयागराज में शुक्रवार (24 फरवरी) को उमेश पाल और उनके गनर की हत्या के बाद परिजनों ने गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। गु्ड्डू मुस्लिम सालों पहले ही जरायम की दुनिया में कदम रख चुका था। वो यूपी की राजधानी लखनऊ में होने वाले ठेकों के टेंडर पूल करवाने में माफियाओं की मदद करता था। बसपा सरकार के दौरान इंजीनियर हत्याकांड में भी गुड्डू मुस्लिम वांछित है। गुड्डू मुस्लिम को कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला का शागिर्द है जिसे पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp