Thursday, November 26, 2026
Latest:
जरा हट के

भूत को बताया पिता, कहा, ‘जबरन बनाता था फिजिकल रिलेशन’

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक 10वीं की छात्रा ने दावा किया है कि, उसके साथ जिन्न(भूत) ने जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए, जिससे उसे गर्भ ठहर गया। छात्रा को पन्ना के जिला हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया है। वहां उसने सोमवार रात एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि पुलिस का मानना है कि, असलियत छुपाने की कोशिश की जा रही है।यह है मामला… सतना जिले के सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवराजपुर में रहने वाली एक 10वीं की छात्रा को उसके परिजन किसी भूत-प्रेत की बाधा से पीड़ित मानते हैं। -छात्रा बताती है कि, एक प्रेत उसके संग कई बार जबरन फिजिकल रिलेशन बना चुका है। इससे उसे गर्भ ठहर गया। सोमवार देर रात पन्ना के जिला हॉस्पिटल में उसने एक बेटी को जन्म दिया। -छात्रा की बात से उसके परिजन भी सहमत हैं। वे कई बार उसे तांत्रिकों के पास ले गए और झाड़-फूंक कराई। लेकिन छात्रा का अब भी यही मानना है कि प्रेत उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। -यह घटना लोगों के सामने समय सामने आई, जब बिन ब्याही छात्रा प्रसव कराने पन्ना जिले के देवेंद्रनगर स्थित ‘सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र’ पहुंची। -‘सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र’ में जब छात्रा ने पति के कॉलम के आगे पित का नाम लिखवाया, तो ड्यूटी पर मौजूद नर्स और डॉक्टर चौंक पड़े। – नर्स और अन्य स्टॉफ ने जब छात्रा से इस बारे में पूछा, तो उसने प्रेत की कहानी बताई, तो लोगों के पैरों तले से मानों जमीन ही खिसक गई। -नर्सों ने फौरन इस मामले की जानकारी देवेंद्रनगर थाने को दी। मौके पर पहुंचीं ASI कंचन सिंह ने छात्रा के बयान लिए। इसके बाद छात्रा को प्रसव के लिए पन्ना के जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां सोमवार देर रात उसने एक बेटी को जन्म दिया। -देवेंद्रनगर थाने ने शून्य पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए सिंहपुर थाना(जिला सतना) को भेजा है। -हालांकि पुलिस का मानना है कि छात्रा और परिजन असलियत छुपाने के लिए यह कहानी गढ़ रहे हैं। ‘छात्रा ने उसने पति के कॉलम में पिता का नाम लिखवाया है। कार्रवाई के बाद हमने उसे पन्ना जिला हॉस्पिटल रेफर किया था। -डॉक्टर अभिषेक जैन, BMO सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवेंद्रनगर(पन्ना) ‘लड़की और उसके परिजनों ने बयान दिया है कि, जिन्न के कारण गर्भ ठहरा है। पूरी घटना को सिंहपुर थाना के लिए आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। -CL अहिरवार, प्रभारी थाना देवेन्द्रनगर(पन्ना)

भूत को बताया पिता, कहा, 'जबरन बनाता था फिजिकल रिलेशन'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *