News24you

News you are looking for

मेधा पाटकर से मिलने अस्पताल के बाहर लगी भीड़, चिखल्दा में अनशन जारी

मेधा पाटकर से मिलने अस्पताल के बाहर लगी भीड़, चिखल्दा में अनशन जारीइंदौर, बड़वानी। सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों के विस्थापन को लेकर 12 दिनों तक अनशन पर बैठीं मेधा पाटकर को सोमवार को धरना स्थल से उठाकर इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार सुबह मेधा पाटकर से मिलने बड़ी संख्या में नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
उधर चिखल्दा में फिर 12 लोग अनशन पर बैठ गए हैं। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। निसरपुर सहित डूब प्रभावित क्षेत्रों में गांव बंद करवाकर, आंदोलनकारी रैली निकाल रहे हैं। खरगोन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव डूब प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *