News24you

News you are looking for

MP Coronavirus Updates: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव

MP Coronavirus Updates: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव

भोपाल, MP Coronavirus Updates। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी लोग कोरोना पाजिटिव हो गए है। खुद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि ‘मेरे भोपाल आवास 74 बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं, कुछ लोग अस्पताल में हैं और कुछ आवास पर ही क्वारंटाइन हैं। मुझे आप सबकी चिंता है। मैं आपके लिए सदैव सेवा में तत्पर हूं। अनावश्यक घर से ना निकलें स्वस्थ रहें अपने, अपनों के लिए। मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं, सुरक्षित रहें।’

इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में बनेगा बच्चों का कोविड केयर सेंटर

इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में बच्चों का कोविड केयर सेंटर बनेगा, इसमें 20 बेड आरक्षित किए गए है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिधियों के दौरे के बाद यह फैसला लिया गया है। शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिधियों ने किया अस्पताल का दौरा किया। इसके साथ ही अस्पताल में लिफ्ट चालू करने के निर्देश दिए हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनाया सरकार का अधिकृत प्रवक्ता

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को राज्य सरकार का अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। News Updating…

दिग्विजय सिंह का ट्वीट, कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर की कृपा और आप सबकी शुभकामनाओं से मेरी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैं अपने डाक्टर्स का भी शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने इस आपाधापी में भी धैर्य के साथ मेरा इलाज किया। कुछ दवाइयां और परहेज़ जारी हैं। मैं फोन पर सभी के लिए उपलब्ध था और हूं। लेकिन दस दिन और क्वारंटाइन रहना है।