Corona newsHOME

कटनी के आसपास जिलों में ज्यों की त्यों कोरोना की रफ्तार, देखें कहां कितने पॉजिटिव मिले

कटनी जिले के समीपवर्ती जिलों में आज 29 अप्रैल को कोरोना के ग्राफ ने मामूली बढ़ोतरी देखी गई। कटनी में आज 209 पॉजिटिव मिले हैं

कटनी। कटनी जिले के समीपवर्ती जिलों में आज 29 अप्रैल को कोरोना के ग्राफ ने मामूली बढ़ोतरी देखी गई। कटनी में आज 209 पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं नजदीकी जिलों में भी संक्रमित बढ़े। दमोह जिले में 377 पॉजिटिव पाये गये है। 6 व्यक्तियों की मौत हुई। डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों की संख्या 190 है।

सिवनी जिले में 138 पॉजिटिव मिले 142 व्यक्ति स्वस्थ हुए है।

मंडला जिले में 97 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले है।एक्टिव केस 804 है।

कटनी में 122 व्यक्ति स्वस्थ हुए 209 नए पॉजिटिव मिले। यहां एक्टिव केस 1131 है। अब तक पॉजिटिव 6912 पाये जा चुके है।

डिंडौरी जिले में 74 पॉजिटिव पाये गये है एक्टिव केस 524 है। नरसिंहपुर जिले में 195 पॉजिटिव केस मिले है स्वस्थ 226 हुये है 1 की मौत हुई है।

वहीं अनूपपुर जिले में 109 पॉजिटिव मरीज मिले है 166 व्यक्ति स्वस्थ हुए 4 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई।

Show More
Back to top button