Thursday, November 5, 2026
Latest:
HOMEKATNI

LIAFI कटनी इकाई ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन: जबलपुर मंडल कार्यालय में बैठक संपन्न; ड्यू लिस्ट, स्टाफ कमी और पॉलिसी बॉन्ड समेत उठाईं 4 प्रमुख मांगें

 

सूरज साहू कटनी/जबलपुर, News24you.com।
लाइफ इंश्योरेन्स एजेन्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (LIAFI) इकाई कटनी द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अभिकर्ताओं (Agents) और पॉलिसी धारकों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जबलपुर स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुई।

LIAFI जबलपुर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं LIAFI कटनी इकाई अध्यक्ष गजेन्द्र राय की मौजूदगी में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम (जबलपुर मंडल) को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

अभिकर्ताओं एवं ग्राहकों की 4 मुख्य मांगें:
समय पर ड्यू लिस्ट का निर्गमन:

माह की ड्यू लिस्ट प्रत्येक महीने की 1 तारीख को अनिवार्य रूप से निकाली जाए, ताकि अभिकर्ता समय पर ग्राहकों से संपर्क कर प्रीमियम जमा करा सकें।

कटनी शाखा-1 में स्टाफ की कमी दूर करना:

कटनी शाखा-1 से मार्च 2027 तक 4 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। काम प्रभावित न हो, इसके लिए तुरंत नए कर्मचारियों की पदस्थापना की जाए।

देय राशि (SB, Loan, Maturity) का समय पर भुगतान:

ग्राहकों को देय तिथि पर ही भुगतान मिले। भुगतान में विलंब होने से ग्राहकों में असंतोष उत्पन्न होता है, जिससे नए व्यवसाय में बाधा आती है।

पॉलिसी बॉन्ड की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी:

डाक द्वारा भेजे जाने वाले पॉलिसी बॉन्ड अक्सर ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस डाक व्यवस्था में सुधार कर सुनिश्चित किया जाए कि बॉन्ड सुरक्षित और समय पर पहुंचे।

प्रतिनिधिमंडल ने जताया समाधान का भरोसा
LIAFI कटनी इकाई अध्यक्ष गजेन्द्र राय (मो. 9977004639) ने बताया कि यदि एलआईसी प्रबंधन इन समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित समाधान निकालता है, तो इससे न केवल अभिकर्ताओं की कार्यप्रणाली सुगम होगी, बल्कि ग्राहकों का भरोसा भी LIC पर और अधिक मजबूत होगा।