Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

job letter मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे

job letter मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसी दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में महिला सम्मेलन होगा। साथ ही दतिया जिले में दतिया एयरपोर्ट के विस्तार के भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा।

महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। भोपाल में 22 अगस्त की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा

मुख्यमंत्री चौहान ने आगामी सप्ताह भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा संबंधित जिलों के कलेक्टरों से इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।