News24you

News you are looking for

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सेवानिवृत्त आईएएस, कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सेवानिवृत्त आईएएस, कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सेवानिवृत्त आईएएस कवीन्द्र कियावत, रधुवीर श्रीवास्तव, कांग्रेस के टिकट पर पंधाना से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहीं श्रीमती छाया मोरे सहित कांग्रेस और जयस के 1200 से अधिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।


पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में भगवानपुरा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश मुजाल्दे, पंधाना के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शेख इय्यान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेश राठौर, घाटा खेड़ी के मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह गौड़, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरफराज खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणावत, मंडला क्षेत्र के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके एवं सिहोरा के  खिलाडी सिंह आर्मो के समर्थकों, सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी  रामसिंह मेड़ा, धार में युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा बघेल सहित 1200 से अधिक कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सेवानिवृत्त आईएएस, कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस ने गरीबों को गरीब रखने का पाप किया  : शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवार तरह कार्य करने वाला संगठन है, यह एक विराट परिवार है। जिसकी सदस्यता लेने पर आपका हृदय से स्वागत करता हॅू। कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक राज किया लेकिन आदिवासी और जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सड़क, बिजली, पीने का पानी, सिंचाई का पानी, स्कूल एवं छात्रावास की चिंता नही की। 2003 के बाद भाजपा की सरकार बनीं और आज प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने सर्वांगीण विकास कार्य किए हैं। नर्मदा जी के जल को खजुराहो, खरगौन, बड़वानी, धार एवं अलिराजपुर तक पहुंचाने का काम किया है। भाजपा की सरकार ने बेटियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल देने का काम किया एवं नवीन स्कूलों व कॉलेजों का निर्माण कराया। आदिवासी क्षेत्रों में पेसा एक्ट लाने का काम किया। प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख सरकारी नौकरियां निकाली गई हैं। उन्होंने कहा कि झूठी कांग्रेस किसानों के कर्जामाफी की बात करती है, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को 6 हजार रूपए एवं प्रदेश सरकार ने 6 हजार रूपए दिये हैं। आज प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1 हजार रूपए प्रतिमाह डाले जा रहे हैं, जो आगे 3 हजार रूपए तक किए जाएंगे। कांग्रेस ने गरीबों को गरीब रखने का पाप किया है और सरकारी खजाने से अपने घर भरते रहे है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार विकास कार्यों एवं गरीब कल्याण की योजनाओं पर खर्च कर रही हैं। कांग्रेसी केवल भ्रम, झूठ, अफवाहे फैलाती है, हमें जनता के द्वार पर जाकर उसकी असलियत बताना है। भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना है, गरीब भाई-बहनों को आगे बढ़ाना है और बेटे-बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाना है, तो भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।  

प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में हमारी भूमिका अहम : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में आप सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हॅू। भाजपा एक परिवार के नाते कार्य करने वाला संगठन है। हम सभी मिलकर एक परिवार बनाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें हर समाज वर्ग को ताकत देने एवं गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। आज पूरी दुनिया में देश का मान और सम्मान बढ़ा है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो मध्यप्रदेश कांग्रेस के राज में 2003 के पहले बीमारू राज्य था, सड़क, पानी और बिजली के लिए लोग लालायित थे, उस बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने में हमारी भूमिका अहम है।  

मंच का संचालन युवा आयोग के अध्यक्ष  निशांत खरे एवं आभार प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।