HOMEMADHYAPRADESH

कांग्रेस नेता अभय मिश्रा, नीलम मिश्रा भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष एवं गृह मंत्री ने दिलाई सदस्यता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष रीवा के कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नि पूर्व विधायक श्रीमती नीलम मिश्रा सहित कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुंदरिया आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष श्री मिश्रीलाल तिवारी, श्री भोले तिवारी, जनपद सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं डॉ. मिश्रा ने सभी का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस में भीतरघात कल्चर बन गया है – अभय मिश्रा

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात श्री अभय मिश्रा एवं श्रीमती नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हमारी घर वापसी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त करते है। श्री अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भीतरघात करना एक कल्चर बन गया है। कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है, सेवा से कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में मन की शांति है और भाजपा के राज में हम सबका और जनता का हित सुरक्षित है, इसलिए पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Show More

Related Articles

Back to top button