Monday, October 26, 2026
Latest:
KATNI

पीडब्लूडी कार्यालय के समक्ष एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन।


भाजपा सरकार पर 50% कमीशनखोरी का लगाया आरोप।

कटनी।मप्र में 50% कमीशन का मुद्दा गरमाता जा रहा है,हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शिवराज सरकार पर 50% का कमीशन लेकर काम कराने को लेकर आरोप जड़े है,मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री लगातार भाजपा पर कमीशनखोरी के आरोप लगा रहे है,उन्होंने कहा है कि भाजपा ने महाकाल मंदिर तक को नहीं छोड़ा,पूरे प्रदेश की सड़कें पुल में भ्रष्टाचार हुआ है,कटनी के लमतरा पुल इसका जीता जागता उदाहरण है।

पूरे प्रदेश की सड़को की स्थिति बत्तर है,प्रदेश एनएसयूआई के निर्देश पर कटनी एनएसयूआई ज़िला अध्यक्ष शुभम् मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पीडब्लूडी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने हँथो में तख़्तियाँ लेकर जमकर नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया।

पीडब्लूडी कार्यालय के समक्ष एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन।

मौजूदा पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय से अंदर जाने से रोका।ज़िला एनएसयूआई प्रवक्ता निवेदिता द्विवेदी में बताया की कटनी समेत पूरे प्रदेश की सड़को की ख़स्ता हालत है,50% कमीशन की सरकार में पुल बनते ही कुछ महीनों में टूट जाते है,घोटाले भाजपा सरकार में चरम पर है।


प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से अजय खटिक,ज़िला उपाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी,जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद कहार,महासचिव राहुल यादव,शुभम् अहीरवार,आशु दूबे,प्रिंस वंसकार ,प्रज्वल साहू,फिरोज खान, आलम खान, रितिक सिंह, हरीश यादव, सौरभ शर्मा, यशपाल शुक्ला,आशू दुबे शुभम अहिरवार आशीष चतुर्वेदी,अभय तिवारी,राहुल यादव,फिरोज खान,सत्यम गर्ग,देवेश सिंह ठाकुर,शरद सिंह,अश्वनी मिश्रा,प्रज्वल साहू,प्रमोद कहार,राजभान महोबिया,इरशाद खान सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp