Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEविदेश

अमेरिका फिर फायरिंग से दहला, लॉस एंजिल्स में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत

अमेरिका एक बार फिर फायरिंग की घटना से दहल गया है. कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स में चीनी नववर्ष पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है. लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बताया कि लॉस एंजिल्स के मॉन्टेरी पार्क में हुई इस गोलीबारी में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद कई लोग हताहत हो गए. अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हमलावर कितने थे और पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है या नहीं.

लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक, ये गोलीबारी रात 10 बजे मोंटेरी पार्क में आयोजित एक चीनी चंद्र नववर्ष समारोह के स्थान के आसपास हुई. इस समारोह में दिन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे.

मशीनगन के साथ एक आदमी भी घूम रहा था

मोंटेरी पार्क के पास क्लैम हाउस सीफूड बारबेक्यू रेस्तरां के मालिक सेउंग वोन चोई ने बताया कि तीन लोग उनके रेस्तरां में पहुंचे और दरवाजा बंद करने के लिए कहने लगे. उन्होंने बताया कि इलाके में मशीनगन के साथ एक आदमी भी घूम रहा था. शूटर के पास कई राउंड गोला बारूद था.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp