Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

लिंक एक्सप्रेस के Ac First Class Coach में महिला के साथ गैंगरेप, TTE पर आरोप 

चलती ट्रेन लिंक एक्सप्रेस के Ac First Class Coach में महिला के साथ गैंगरेप की बड़ी घटना हुई है. घटना राजघाट से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच की है. फर्स्ट एसी के केबिन में टीटीई ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है. महिला की शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. महिला अपने 2 साल के बच्चे के साथ प्रयागराज जा रही थी.

घटना 16 जनवरी की है. लेकिन महिला ने 5 दिन बाद 21 जनवरी को जीआरपी थाना चंदौसी में मुकदमा दर्ज कराया. इससे पहले पीड़िता ने 20 जनवरी की शाम रेलवे के कस्टमर केयर नंबर 139 पर शिकायत भी दर्ज कराई. शनिवार की शाम एसपी जीआरपी मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंचीं और महिला के बयान लिए. महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है।

एसी फर्स्ट कंपार्टमेंट में किया गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज (प्रयागराज) जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पोस्टेड टीटीई राजू सिंह उसके पास पहुंचा. बातचीत कर उसे एसी के फर्स्ट कोच में बैठने को कहा. इसके कुछ देर बाद टीटीई अपने साथी के साथ कंपार्टमेंट में पहुंचा और महिला के साथ गैंगरेप किया. मुरादाबाद के सीओ जीआरपी देवीदयाल ने बताया कि घटना एसी कोच में हुई है. पीड़िता ने गैंगरेप की FIR कराई है. महिला चंदौसी की रहने वाली है. टीटीई भी वहीं पोस्टेड है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.

बच्चे को ऊपर की सीट पर लिटाया

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि टीटीई ने मुझे कुछ खाने को दिया. जिसके बाद मुझे चक्कर आने लगा. मैंने कहा मुझे चक्कर क्यों आ रहा है. इस पर टीटीई ने कहा कि रात के 10 बज रहे हैं, शायद आपको नींद आ रही होगी. उसने कहा कि आप सो जाओ, और हंसते हुए उसने दरवाजा बंद कर दिया. दरवाजे पर पर्दा लगा दिया और लाइट बंद कर दी. मेरे 2 साल के बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लिटा दिया. उसके बाद दोनों ने मेरे साथ गैंगरेप किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp