HOMEMADHYAPRADESH

DA news MP मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 26 जनवरी पर मंहगाई भत्ते का तोहफा!

DA news MP मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 26 जनवरी पर मंहगाई भत्ते का तोहफा!

DA news MP के शासकीय कर्मचारियों को 26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस पर अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवराज सरकार गणतंत्र दिवस मध्यप्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के 5 लाख नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की घोषणा कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह जनवरी के वेतन से जुड़ा होगा। इसके अलावा साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को भी डीए अर्थात महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

तीन फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था DA news MP

आपको बता दें कि अगस्त 2022 में शिवराज सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही भत्ते को तीन फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया। सितंबर 2022 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपने कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया, जिसका भुगतान जुलाई 2022 से किया जा रहा है।

राज्य के कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं पेंशनर को भी फायदा होगा

इससे राज्य कर्मचारी महंगाई भत्ते में केंद्रीय कर्मचारियों से पिछड़ रहे हैं। राज्य के कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं कि केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता किया जाए। चूंकि चुनावी साल है और कई मांगों को लेकर कर्मचारी सरकार से नाराज भी हैं. इसलिए सरकार 26 जनवरी को महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही राज्य के 4.5 लाख पेंशनरों का भी सरकार ख्याल रखेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button