HOMEMADHYAPRADESH

सिंगरौली को सौगात, राजनाथ के साथ शिवराज पहुंचे, कई सौगातें दीं

सिंगरौली को सौगात, राजनाथ के साथ शिवराज पहुंचे, कई सौगातें दीं

सिंगरौली को सौगात: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली पहुंच गए हैं। दोनों ने सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में जिले की पंचायत क्षेत्रों के 25 हजार 412 हितग्राहियों को भूखंड आवंटित किए। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान सिंगरौली जिले के लिए अनेक सौगातों की घोषणा की।

अपने संबोधन में श‍िवराज ने कहा कि कांग्रेस ने सिंगरौली के साथ अन्‍याय किया। उन्‍होंने कहा कि अब सिंगरौली में विकास की गंगा बह रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज उनके सामने जनसभा नहीं जनसैलाब है। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश सरकार पूरी तरह से गरीबों के कल्‍याण के ल‍िए समर्पित है।

उन्‍होंने सीमा पर चीनी सैनिकों के सामने भारतीय सैनिकों के पराक्रम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर भी नि‍शाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत बदल चुका है। उन्‍होंने कहा कि क्‍या भारत टूट रहा है जो भारत जोड़ो यात्रा हो रही है। भारत को पहले जितना टूटना था टूट चुका। उन्‍होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि देश में नफरत पैदा करने का काम कौन कर रहा है।

संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्‍य प्रदेश सरकार की यह योजना प्रशंंसनीय है। गरीबों का कल्‍याण हमारी प्राथम‍िकता है। कार्यक्रम से पहले कन्‍यापूजन भी किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरसों की साग, चने की भाजी, मकाई की रोटी और दाल का भूखंड वितरण के दौरान हितग्राहियों के साथ आनंद लिया। राजनाथ सिंह इस दौरान मुख्यमंत्री और सरकार की सराहना करते रहे। राजनाथ सिंह ने कहा कि इतना मीठा भोजन दिल्ली में कहां मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मोटे अनाज को लेकर राजनाथ सिंह से चर्चा की जिस पर राजनाथ सिंह ने सेहत पर अच्छा असर होने की बात कही। पूनम तिवारी, सीमा तिवारी और लीलावती वियर ने यह भोजन तैयार किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button