News24you

News you are looking for

Congress का ट्विटर एकाउंट हैक, दो घंटे बाद हुआ रिकवर

Congress का ट्विटर एकाउंट हैक, दो घंटे बाद हुआ रिकवर

भोपाल। हैकर्स ने गुरुवार रात मप्र कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया। इससे प्रदेश कांग्रेस की साइबर सेल में हड़कंप मंच गया।

मप्र कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट हैक होते ही इसके होमपेज पर दूसरी तस्‍वीर प्रदर्शित होने लगी। देखने से लग रहा था कि किसी विदेशी हैकर ने इसे हैक किया है।

हालांकि साइबर टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे दोबारा रिकवर कर लिया गया है। एम कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से स्वयं इस बात की जानकारी दी कि मध्यप्रदेश कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट गुरुवार रात 11:15 बजे हैक हो गया था, जिसे तड़के 1:01 बजे सफलता पूर्वक रिकवर कर लिया गया। News updating…