News24you

News you are looking for

BJP News भाजपा ने इन 4 जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, देखें कहां हुआ परिवर्तन, किसको मिला दायित्व

स्थापना दिवस

भोपाल। BJP News भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के चार जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भानू भूरिया को झाबुआ, संतोष परवाल को अलीराजपुर,  रामसुमिरन गुप्ता को सिंगरौली और अशोक नायक को शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके साथ ही लक्ष्मण नायक झाबुआ, वकील सिंह अलीराजपुर,  वीरेन्द्र कुमार गोयल सिंगरौली और अंबाराम कराड़ा शाजापुर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।