News24you

News you are looking for

INDORE अशोका होटल में मथुरा के रहने वाले साइंटिस्ट बृजगौरव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

INDORE अशोका होटल में मथुरा के रहने वाले साइंटिस्ट बृजगौरव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

INDORE के अशोका होटल में मथुरा के रहने वाले साइंटिस्ट बृजगौरव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि वे दवा से संबंधित काम के सिलसिले में इंदौर आए थे और कुछ दिनों से अशोका होटल में रुके थे। वे मूलतः नरहोली, मथुरा के रहने वाले थे। विजय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले में जांच कर रही है।

महिला ने तीन साल की बेटी के साथ दी जान

इंदौर में विजय नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। महिला का नाम रानी (24 वर्ष) और बच्ची का नाम जिया था। महिला अपनी बेटी को लेकर पानी की हौज में कूद गई थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। विजय नगर पुलिस दोनों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजे हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है कि महिला ने किन कारणों से बच्ची सहित आत्महत्या कर ली। क्या उसे कोई प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस महिला के स्वजन से भी पूछताछ करेगी।