News24you

News you are looking for

Katni Accident अनियंत्रित कार चालक ट्रक से टकराया, कार के उड़े परखच्चे, पशुओ को भी किया घायल

Katni Accident अनियंत्रित कार चालक ट्रक से टकराया, कार के उड़े परखच्चे, पशुओ को भी किया घायल

Katni Accident। उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में शनिवार सुबह तड़के 4:00 एक हादसे में कार और ट्रक की टक्कर हो गई आरोप है कि कार चालक नशे में था। जिसने माधवनगर में डर्बी होटल के बाजु में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर वो भी इतनी तेज टक्कर कि ट्रक का पिछला टायर ही फट गया।

katni accident

माधव नगर निवासी सत्य रोचलानी ने जानकारी देते हुए बताया यह घटना लगभग सुबह 4 बजे की है कार में चार लोग सवार थे ट्रक ड्राइवर से घटना के बारे में जानकारी लेकर बताया कार क्रमांक DL8CY 0453 तेज रफ्तार से आकर कार के पिछले हिस्से से टकराई इतनी तेज थी कि टायर फटने आवाज सुनकर ट्रक ड्राइवर नीचे उतर कार सवारों की मदद के लिए दौड़ा लेकिन नशे में धुत युवकों ने ड्राइवर से ही मारपीट की।

कार की टक्कर से एक गाय भी घायल हुई जिसकी सूचना कांग्रेस नेता राजा जगवानी ने गौ सेवक सतीश सोनी को दी। गाय का इलाज के लिए भेजा गया। उक्त कार कटनी आदर्श कॉलोनी निवासी किसी सिंह परिवार की बताई जा रही है माधवनगर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की