News24you

News you are looking for

Rape in MP परिवार वालों के साथ सो रही युवती को उठा ले गया दरिंदा, दुष्कर्म के साथ की दरिंदगी

Rape in MP परिवार वालों के साथ सो रही युवती को उठा ले गया दरिंदा, दुष्कर्म के साथ की दरिंदगी

Rape in MP मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर मिल रही है। यहां परिजनों के साथ सो रही युवती को एक युवक मुंह में कपड़ा ठूस कर घर से उठा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसने सिर दीवार में दे मारा आरोपी ने शरीर के चेहरे सहित विभिन्न अंगों को दांतों से बुरी तरह काटा और लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से भाग गया. मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

5 नवंबर की रात युवती से मारपीट और दुष्कर्म
दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले कुड़ीला थाना क्षेत्र का है. जहां 5 नवंबर 2022 की रात एक 18 साल की युवती से मारपीट और दुष्कर्म की घटना हुई. घटना वाली रात युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके चलते पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. कल पीड़िता ने दुष्कर्म की बात अपने परिवार वालों को बताई. जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया.

पुलिस का कहना है कि 5 नवंबर की रात पीड़ित युवती को लेकर परिजन थाने आए थे. उन्होंने गांव के भोले नाम के व्यक्ति पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी.जिसके आधार पर धारा 323, 324, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था. साथ ही पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज युवती के परिजनों ने दुष्कर्म की सूचना दी. जानकारी लगते ही अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई.