News24you

News you are looking for

Ramayan का फिर शुरू हुआ प्रसारण, नोट कीजिए चैनल का नाम और टाइमिंग

ramayan_re_telecast

Ramayan re telecast: कोरोना महामारी ने पलटवार किया तो देश में एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। पिछले साल लॉकडाउन के समय रामानंद साहर की रामायण (Ramayan) का प्रसारण किया गया था और इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ताजा खबर यह है कि एक बार फिर Ramayan का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे से इसका प्रसारण होने जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद इनकी मांग उठ रही थी। वहीं इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार आ रहा है। ऐसे में अपने आराध्य देव भगवान श्री राम के प्रति भारतवासियों की श्रद्धा चरम पर होगी। Ramayan में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके कलाकार आज घर-घर में जाने जाते है। राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है।

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान Ramayan खूब देखी गई थी। दादा-दादी और माता-पिता को जहां अपने पुराने दिन याद आए, वहीं नई पीढ़ी के लिए यह भगवान राम और रामाणय को समझने को एक शानदार मौका रहा। प्रसारण के साथ ही सोशल मीडिया पर भी Ramayan की जबरदस्त चर्चा हुई। इसके कलाकार एक बार भी फिर सुर्खियों में रहे। पिछले साल रामायण की स्टार कास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आई थी, जिसमें शो के राम-लक्ष्मण और सीता पूरे 33 साल बाद किसी मंच पर साथ दिखाई दिए थे। ‘रामायण’ का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था।