News24you

News you are looking for

School से बंक मारकर आई तीन छात्राओं ने इंदौर में जहर खाया, दो की मौत

deth body

School से बंक मारकर आष्टा में 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं ने शुक्रवार को इंदौर में जहर खा लिया। दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों आष्टा की रहने वाली हैं और स्कूल से बगैर बताए इंदौर आई थीं। भंवरकुआं पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जिन छात्राओं की मौत हुई, उनमें एक छात्रा का प्रेमी रुठ गया था तो दूसरी माता-पिता से परेशान थी।

छात्राओं का नाम आरती पुत्री सुरेश वर्मा, पलक पुत्री संतोष वर्मा और पूजा निवासी ग्राम पखनी आष्टा जिला सिहोर है। तीनों ही मार्डन हाई स्कूल आष्टा की 12वीं की छात्राएं हैं। आरती ने बयान में बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे तीनों टावर चौराहा स्थित एक पार्क में पहुंची और जहर खा लिया। रिक्शा चालक ने गंभीर अवस्था में देख तीनों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी, डीसीपी जोन-4 राजेश कुमारसिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पूजा और पलक की कुछ देर बाद मौत हो गई, लेकिन आरती ने पूरा घटनाक्रम बता दिया। तीनों आत्महत्या के इरादे से ही इंदौर आई थी। आरती ने बताया कि जहर पलक ही लेकर आई थी।