News24you

News you are looking for

Reel on Mahakal Mandir ये रील बनाने वाली लड़कियां हैं कि मानती नहीं, महाकाल मंदिर में फिर दो लड़कियों ने बनाई रील

Reel on Mahakal Mandir ये रील बनाने वाली लड़कियां हैं कि मानती नहीं, महाकाल मंदिर में फिर दो लड़कियों ने बनाई रील

Reel on Mahakal ये रील बनाने वाली लड़कियां हैं कि मानती नहीं, अपनी रील में न जाने क्या क्या डालने की कोशिश में सारी मर्यादा भी लांघ रहीं हैं। जी हां एसक ही फिर एक मामला महाकाल मंदिर उज्जैन में हुआ।

महाकाल मंदिर में शूट किए गए एक वीडियो के वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने इसकी जांच शुरू कर दी है। दरअसल वीडियो में दो युवतियां महाकाल मंदिर परिसर में डांस करते दिख रही हैं।

इसमें फिल्मी गीत को जोड़कर इंस्टाग्राम पर रील बनाया गया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद समिति से जुड़े अधिकारी इसकी जांच करवा रहा है। सोमवार को दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। एक में युवती गर्भगृह में भगवान का जलाभिषेक कर रही है, वहीं दूसरी युवती मंदिर परिसर में नृत्य करते दिखाई दे रही है। ये वीडियो कुछ सेकंड के ही हैं। फिल्मी गीतों के साथ इनकी रील बनाकर डालने से पुजारियों ने इस पर आपत्ति ली है। कहा है कि इस तरह के वीडियो को मंदिर से जोड़कर इंटरनेट मीडिया पर डालना आपत्तिजनक है। इस संबंध में मंदिर के प्रमुख महेश पुजारी ने अधिकारियों को भी सूचना दी है।