Thursday, November 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Nashik Bus Accident टक्कर के बाद लग्जरी बस में लगी आग, जिंदा जले 10 यात्री

Nashik Bus Accident: महाराष्ट्र के नासिक में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लग्जरी बस में आग लग गई। शुरू में 8 लोगों के मारे जाने की सूचना आई, जो बाद में बढ़कर 10 हो गई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने बताया कि यवतमाल से मुंबई आ रही बस की नासिक से पुणे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नासिक में चल रहा है। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

घटना देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। दुर्घटना नासिक – औरंगाबाद हाईवे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात की घटना होने के कारण अधिकांश यात्री नींद में थे। आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के कारण नासिक – औरंगाबाद हाईवे पर यातायात कुछ देर बंद रहा। हादसे कैसे हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। नासिक पुलिस ने कई यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।