News24you

News you are looking for

दिल्ली में नर्सरी से आठवीं तक के छात्र अगली कक्षा में अपग्रेड

School holidays in october 2022

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं तक के छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड कर दिया है। निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा कि तीसरी से आठवीं तक के छात्रों का परिणाम जारी हो चुका है। छात्रों को उनके परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने या ना भेजने का फैसला स्कूल जल्द करें

निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रधान अध्यापक को निर्देश दिया कि नर्सरी, पहली और दूसरी कक्षा के सभी छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड किया जाए। केवल उन छात्रों को अपग्रेड नहीं किया जाए जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं। वहीं, तीसरी से चौथी और छठी से सातवीं तक के जिन छात्रों ने ऑनलाइऩ परीक्षा पास की है या पिछले प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पास किया है उन्हें भी को भी अपग्रेड किया जाए।

पांचवी के छात्र प्लान एडमिशन योजना के तहत पैरेंट स्कूल में छठी कक्षा में अपग्रेड किए जाएंगे। जो छात्र लंबे समय से अनुपस्थित हैं या जिनका परिणाम किसी वजह से रोका गया है उन छात्रों को अपग्रेड नहीं किया जाएगा। इन छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड होने के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य फिर अपने स्तर पर उनको अपग्रेड करेंगे। वहीं, निदेशालय ने प्रधानाचार्यों को यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को निदेशालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर ही अपग्रेड किया जाए।