Friday, November 27, 2026
Latest:
HOMEखेल

Team India New Jersey Launch ये है टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी, जानिए खासियत

Team India New Jersey Launch: ऑस्ट्रेलिया में खेले जानेवाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। BCCI ने एक कार्यक्रम में ये जर्सी जारी की। यह जर्सी नीले रंग की है और इसमें तीन स्टार बने हुए हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी इसकी तस्वीर में, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई महिला खिलाड़ी भी दिखाई दे रही हैं। भारतीय टीम को अगले महीने टी20 वर्ल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है। भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है।

जानिए नई जर्सी की खासियत

 

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए लॉन्च हुई नई जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं। दरअसल यह तीन स्टार भारतीय टीम के तीन बार वर्ल्ड कप जीतने की निशानियां हैं। भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। फिर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही साल 2011 में टीम इंडिया ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी।