Friday, October 23, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

प्रशिक्षु कैप्टन का शव पेड़ पर मिला, जबलपुर में पत्नी से मिलकर लौट रहे थे पचमढ़ी

पचमढ़ी स्थित सेना शिक्षा कोर (आर्मी एजुकेशन सेंटर/एईसी) में पदस्थ प्रशिक्षु कैप्टन निर्मल शिवराजन (32) का शव बछवाड़ा नदी से तीन किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला है। वहीं नाले में कैप्टन की कार मिली है। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी है।

जबलपुर में अपनी पत्नी से मिलकर 15 अगस्त को वापस लौट रहे थे, तभी से कैप्टन शिवराजन का कुछ पता नही है। संभवत: पुल पार करते समय नदी की बाढ़ की चपेट में आ गए। उनकी तलाश में एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, आर्मी की टीमें लगी हुई थी। पचमढ़ी आर्मी एजुकेशन सेंटर के कर्नल राजिश पाटिल की ओर से प्रशिक्षु कप्तान निर्मल शिवराज की गुमशुदगी रिपेार्ट दर्ज कराई थी। कैप्टन शिवराजन की आखिरी लोकेशन माखननगर स्थित नसीराबाद रोड व बछवाड़ा में नदी के पास की आ रही थी, तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को शव व कार बरामद हो गई है।

पत्नी से मिलकर आ रहे थे पचमढ़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैप्टन शिवराज अपनी पत्नी गोपीचंदा से मिलकर आ रहे थे। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट हैं व जबलपुर में पदस्थ हैं। तीन माह पहले ही दोनों का विवाह हआ है। 13 अगस्त को पत्नी से मिलने जबलपुर गए हुए थे। 15 अगस्त को कार से दोपहर करीब तीन बजे पचमढ़ी के लिए निकले थे।

ज्यादा बारिश के कारण बदल दिया था रास्ता

रास्ते में उन्होंने पत्नी से बात भी की थी। इसके बाद उनका संपर्क कट गया। बाड़ी, बरेली मार्ग से होते हुए पचमढ़ी जा रह थे। बनखेड़ी, पिपरिया मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण उन्होंने रास्ता बदल लिया था। 16 अगस्त को सुबह 6 बजे तक पचमढ़ी पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों ने पत्नी से संपर्क कर जानकारी ली। जिसके बाद गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp