Friday, November 27, 2026
Latest:
HOMEKATNI

BJP प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा का KATNI आगमन कल, 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BJP भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा  का कल 14 अगस्त 2022 की शाम कटनी KATNI आगमन हो रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि श्री शर्मा कल 14 अगस्त को रात्रि 8 बजे कटनी पहुंचेंगे।

सर्किट हाउस में विश्राम के पश्चात 15 अगस्त को सुबह 7.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 8.30 बजे डॉ श्यामाप्रसाद मुख़र्जी चौक घण्टाघर में ध्वजारोहण के बाद 10.40 बजे सरस्वती स्कूल से आरम्भ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर 12 बजे जाग्रति पार्क में ध्वजारोहण के बाद दोपहर 2 बजे मिशन चौक से स्टेशन तिराहे तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सायं 6.30 बजे नगर निगम आडिटोरियम बस स्टैंड में स्वतन्त्रता के अमृत महोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

भाजपा जनों से 15 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने की है।