Friday, November 27, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP में हैवानियत :महिला को लाठियों से पीटकर निर्वस्त्र किया

MP NEWS झाबुआ  जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के रूपारेल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक आदिवासी महिला को दबंगों ने लाठियों से खूब पीटा और निर्वस्त्र कर डाला। मोटर साइकिल पर अगवा करके ले जाने के भी भरपूर प्रयास किए लेकिन महिला व उसके पति के जबरदस्त विरोध के चलते वे महिला को अपने साथ नही ले जा पाए। इसी बीच किसी की सूचना पर 100 डॉयल आ गई तो दंबगों को वहां से रवाना होना पड़ा।इस सनसनीखेज घटना में महिला व उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । उनका उपचार रायपुरिया स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।बताया जाता है कि घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसे फैला दिया। हालांकि, विवाद की वजह अब तक सामने नही आई है। बताया जा रहा है कि दबंग किसी अन्य गांव के थे और वे दमदारी से महिला को अपने साथ हर संभव ले जाने के प्रयास में थे। उधर महिला के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है ।महिला के बयान लेने के बाद पुलिस इस मामले में आगे बढ़ने का कह रही है।वैसे शाम तक कोई गिरफ्तारी इस मामले में नही हो पाई थी।