HOMEMADHYAPRADESH

इंदौर में रक्षाबंधन पर सेंट्रल जेल के बाहर हंगामा, चक्काजाम

इंदौर में रक्षाबंधन पर सेंट्रल जेल के बाहर हंगामा, चक्काजाम

इंदौर में सेंट्रल जेल के बाहर हंगामा, चक्काजाम। रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़।

राखी पर मिलने नहीं दे रहे हैं पुलिसकर्मी। शासकीय अवकाश का हवाला दे रहे अधिकारी। सेंट्रल जेल में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं।

रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सभी ने अपने भाई-बहनों स्वजनों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

सिटी बसों में आज महिलाओं को मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन पर शहर में सिटी बसों और आईबस से यात्रा करने वाली महिलाओं, बच्चियों को गुरुवार को किराया नहीं देना पड़ेगा। नगर निगम ने राखी के त्योहार के उपलक्ष्य में महिलाओं को आज के लिए मुफ्त यात्रा कराने का निर्णय लिया है। प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को शहर में संचालित की जा रही 416 सिटी बसों, 56 आइबसों (बीआरटीएस) एवं 40 इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। बसें रोजाना की तरह चलेंगी।

Related Articles

Back to top button