Nupur Sharma नूपुर शर्मा को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Nupur Sharma नूपुर शर्मा को मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। बुधवार को नूपुर शर्मा के खिलाफ दायर सभी मुकदमों को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसी दौरान कोर्ट ने सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने दलील दी कि जैसा जुबैर मामले में आदेश दिया गया, वैसा ही आदेश इस मामले में दिया जाए और सभी मामले एक साथ संबद्ध करके दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाए। क्योंकि दिल्ली में इसे लेकर पहली एफआईआर दर्ज हुई थी।

