News24you

News you are looking for

घर से बैंक के लिए निकला कपड़ा व्यापारी लापता

घर से बैंक के लिए निकला कपड़ा व्यापारी लापता

कटनी। कोतवाली के गुरूनानक वार्ड स्थित अपने घर से बैंक के लिए निकले एक 35 वर्षीय युवा कपड़ा व्यापारी के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के द्धारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने गुमइंसान कायम करते हुए लापता कपड़ा व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूनानक वार्ड निवासी 35 वर्षीय दीपक पिता किशनचंद गेलानी की गोलबाजार क्षेत्र में कपड़ा दुकान है। दीपक कल सोमवार की दोपहर 12 बजे के लगभग घर से यह कहकर निकला कि वो बैंक जा रहा है और बैंक के बाद वहीं से दुकान निकल जाएगा। परिवार से जुड़े अधिवक्ता मौसूफ अहमद बिट्टू के मुताबिक दीपक जब बैंक से काफी देर तक दुकान नहीं पहुंचा और दुकान से दीपक के न पहुंचने के संबंध फोन आया तो परिजनों ने उसकी खोजखबर शुरू की। बताया जाता है कि काफी देर तक परिजन अपने स्तर पर दीपक की खोजखबर यहां-वहां लेते रहे लेकिन जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमइंसान कायम कर लापता कपड़ा कारोबारी दीपक गेलानी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *