News24you

News you are looking for

Murder in Jabalpur: जबलपुर में युवक की निर्मम हत्या

एक लड़की से पहले प्यार किया और फिर उसे ऊंची इमारत से गिरा कर उसे मार दिया था कुछ इसी तरह छत्तीसगढ़ के रहने वाले जवाहर ने एक लड़की के साथ किया।

Murder in Jabalpur जबलपुर में मारुति मंडपम के पास पत्थर पटक कर एवं धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर दी है| शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो सूपाताल में मारुति मंडपम के पीछे गली में युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी| वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी तुषार सिंह, एफएसएल टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया|

सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि मारुती मंडपम के पीछे गली में एक चबूतरे के पास सड़क किनारे सूपाताल में एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है| पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ करते हुए मृतक की शिनाख्त की गई| प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक उजारपुरवा निवासी 21 वर्षीय सौरभ वाल्मीकि है, जो कुछ समय पहले तक गढ़ा चौहानी में रहता था| अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक सौरभ नशा करने का आदी था, बीती रात उसे कुछ लोगों के साथ क्षेत्र में देखा गया था| सौरभ किन लोगों के साथ में था एवं किस रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है|