News24you

News you are looking for

Compounder Raped Doctor महिला ने जिसे रखा था क्लिनिक में बतौर कम्पाउंडर उसी ने किया रेप

rape

Compounder Raped Doctor राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने एक यूनानी चिकित्सक महिला की शिकायत पर उसकी क्लीनिक पर कंपाउंडर का काम करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

लंबे से समय से दुष्कर्म कर रहा

आराेप है कि युवक पेशे से यूनानी चिकित्सक महिला काे शादी करने का झांसा देकर लंबे से समय से दुष्कर्म कर रहा था। हाल ही में महिला ने जब युवक से शादी करने के बारे में स्पष्ट बताने काे कहा ताे वह साफ मुकर गया। जिसके चलते महिला ने दवाई का ओवर डाेज ले लिया था। घटना की शिकायत दर्ज करने के लिए महिला काे पहले दाे थानाें में भटकना पड़ा।

क्लीनिक में डरा–धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

टीला जमालपुरा थाना प्रभारी आरएस रेगर ने बताया कि गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला की टीला क्षेत्र में क्लीनिक है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि वर्ष–2019 में उसने अपनी क्लीनिक पर रिहान नाम के युवक काे कंपाउंडर के काम पर रखा था। दिसंबर–2019 में एक दिन रिहान ने क्लीनिक में डरा–धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर रिहान ने महिला का शारीरिक शाेषण करना शुरू कर दिया। बाद में रिहान महिला काे शादी करने का भराेसा देने लगा। मानसिक रूप से परेशान हाेकर महिला पिछले दिनाें घर से लापता हाे गई।

महिला के मरणासन्न बयान भी दर्ज किए

हाल ही में महिला कि किसी दवा का अाेवर डाेज ले लिया था। स्वजन ने उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से मिली सूचना के बाद तलैया थाना पुलिस ने अस्पताल जाकर महिला के मरणासन्न बयान भी दर्ज किए थे। बताया जाता है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने पर महिला शिकायत दर्ज कराने तलैया थाने पहुंची थी।

वहां बताया गया कि शिकायत गौतम नगर थाने में दर्ज हाेगी। महिला जब गौतम नगर थाने पहुंची ताे पुलिस ने उसे घटना स्थल का हवाला देते हुए टीला जमालपुरा जाने का परामर्श दिया। अंतत: महिला गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात साढ़े तीन बजे टीला जमालपुरा थाने पहुंची। वहां पुलिस ने रिहान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस कराेंद निवासी रिहान की तलाश कर रही है।