HOMEKATNI

katni में चोरों को पसंद है ये स्कूल! हो चुकी है तीन बार चोरी

चोरों को पसंद है ये स्कूल, हो चुकी है तीन बार चोरी

Katni अगर यह कहें कि कटनी का एक स्कूल चोरों को पसन्द है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। दरअसल कटनी के इस स्कूल में अब तक तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं। ऐसी ही वारदात बीती रात भी घटित हुई।

कुठला थाना छेत्र के बस स्टैंड चौकी अंतर्गत बालाजी नगर में शासकीय पुरवार शाला में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल में दरवाजे अलमारी तोड़कर चोरी कर ली गयी।

स्कूल से एलईडी टीवी स्पोर्ट्स किट 25 हजार कीमती, ताले-चाबी, एक दर्जन माइक साउंड सिस्टम शामिल है यही नही चोरी के बाद दस्तावेजो को आग भी लगाई गई। बस स्टैंड चौकी द्वारा मामला कायम कर चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

Show More
Back to top button